फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department claims that the accused had transferred Rs 1.10 lakh in cash.

Una News: विभाग का दावा, आरोपी ने कैश लेकर ट्रांसफर किए थे 1.10 लाख

Tue, 04 Nov 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Nov 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
The department claims that the accused had transferred Rs 1.10 lakh in cash.
बंगाणा/ऊना। बंगाणा उपमंडल में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक से मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में नया मोड़ आया है।
विज्ञापन

आरोपी ठेकदार की पत्नी के आरोपों पर लोक निर्माण विभाग की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कैश लेकर गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजेक्शनों में उक्त रुपये वरिष्ठ सहायक को वापस किए थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक ने नई गाड़ी लेनी थी। इसके चलते उसने रिश्तेदारों समेत दोस्तों से रुपये लिए थे।
घटना के दिन आरोपी और दो अन्य व्यक्ति भी वरिष्ठ सहायक वाले कैबिन में मौजूद थे। इसी दौरान वरिष्ठ सहायक ने कैश देकर रुपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में डलवाए थे। दोनों के एक दूसरे से परिचित होने के चलते लेनदेन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि घटना के बाद मामले में आरोपी की पत्नी ने भी बंगाणा पुलिस थाने में शिकायत दी है। आरोप लगाया कि वरिष्ठ सहायक अश्वनी शर्मा को पति ने अधीक्षक संजीव जम्वाल के कहने पर गूगल पे के माध्यम से 1.10 लाख रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed