फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The decision to exempt Section 118 is an attack on Himachal's identity: Satish

धारा 118 में छूट का निर्णय हिमाचल की अस्मिता पर हमला : सतीश

Fri, 07 Nov 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
The decision to exempt Section 118 is an attack on Himachal's identity: Satish
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक सतीश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से धारा 118 में दी जा रही छूट हिमाचल के भविष्य, अस्मिता और सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बाहरी धनकुबेरों के दबाव में काम कर रहे हैं और प्रदेश की भूमि पूंजीपतियों को सौंपने की साजिश रच रहे हैं। सतीश शर्मा ने कहा कि धारा 118 हिमाचलवासियों की आत्मा है, जिसे कमजोर करना जनता के हितों के खिलाफ है। कांग्रेस सरकार हिमाचल बचाओ नहीं बल्कि हिमाचल बेचो की नीति पर चल रही है। यह निर्णय भूमि माफिया और बिल्डर लॉबी को खुला निमंत्रण है, जिससे किसान, बागवान और बेरोजगार युवा सबसे अधिक प्रभावित होंगे।उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करेगी। यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो पार्टी हिमाचल भूमि बचाओ यात्रा और जनजागरण आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed