फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The dead body of the migrant woman was found hanging from the noose

Una News: फंदा से लटका मिला प्रवासी महिला का शव

Fri, 27 Sep 2024 06:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Sep 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the migrant woman was found hanging from the noose
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर एक में 26 वर्षीय प्रवासी महिला का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतका की पहचान आरती पत्नी सूरज निवासी नेकपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब वार्ड नंबर एक के एक मकान में महिला का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद सूचना सिटी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। बताया जा रहा है आरती तीन दिन पहले ही यूपी से ऊना आई थी। अब उसका शव फंदे पर झूलता हुआ मिला है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है। मौके पर उसका पति भी नहीं मिला। उसके एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर गहन तफ्तीश में जुट गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed