Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The cultural performances by the students mesmerized the audience.

Una News: विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

Sun, 16 Nov 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
The cultural performances by the students mesmerized the audience.
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर ने मैदान में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मुख्य अतिथि शिक्षा उपनिदेशक अनिल तक्खी की मौजूदगी में मनाया गया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार चौधरी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संतोष परमार सहित शिक्षकों व गणमान्यों ने उनका स्वागत किया। एनएसएस स्वयंसेवियों के आकर्षक मार्च-पास्ट ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों का प्रेरक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने माता-पिता व शिक्षकों के तालमेल को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताया। उन्होंने सीखने की दो-तरफ़ा प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी एक-दूसरे को निखारते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सारिका नंदा, सुरेंद्र शर्मा, पवन कुमार, मदनलाल, प्रमोद शर्मा, ओमप्रकाश, विकास बंगा, शोभा कुमारी, अनिता कुमारी, वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, दीक्षित पटियाल, संजय कुमार सहित अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed