{"_id":"65e76cbc20dc8ef1aa067226","slug":"the-countrys-first-floating-solar-project-will-be-built-at-a-cost-of-rs-92-crore-una-news-c-93-1-una1002-118904-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 92 करोड़ की लागत से बनेगी देश की पहली फ्लोटिंग सोलर परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 92 करोड़ की लागत से बनेगी देश की पहली फ्लोटिंग सोलर परियोजना
Wed, 06 Mar 2024 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। क्षेत्र के गांव नैहला में लगभग 92 करोड़ रुपये की लागत से लगने जा रहे पहले फ्लोटिंग सौर परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। 15 मेगावाट की इस परियोजना को बनाने का काम एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी को मिला है। इसका निर्माण कार्य मई माह तक पूरा किया जाना है। यह परियोजना उत्तर भारत की सबसे बड़ी परियोजना होगी।
परियोजना के बनने पर 33 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हर वर्ष होगा। इन राज्यों को लगभग 3.26 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से आने वाले 25 वर्षों तक बिजली मिला करेगी, जो बहुत कम दाम हैं। इससे पंजाब सहित हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान जैसे भागीदार राज्यों को बहुत लाभ होने वाला है। इस परियोजना में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा यहां पानी की बचत होगी, वहीं ग्रीन एनर्जी होने के कारण पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। इस आधुनिक परियोजना को इसी वर्ष मई माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर अरविंद्र शर्मा, एसके बेदी, नवीन पारिक, शाम कुमार शर्मा, सुरजीत सिंह, पुष्कर वर्मा व दिपांशू गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।