फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The construction work of the bridge which is being built costing Rs. 3.25 crores is being expedited.

Una News: सवा तीन करोड़ से बन रहे पुल का निर्माण कार्य तेज़

Fri, 24 Jan 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
The construction work of the bridge which is being built costing Rs. 3.25 crores is being expedited.
विकास
विज्ञापन

पुल बनने से विभिन्न गांवों और पंचायतों को मुख्य सड़क से मिलेगा सीधा जुड़ाव
विभाग का दावा, तीन माह में होगा जनता को समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। घनारी क्षेत्र में सवा तीन करोड़ की लागत से बन रहे पुल का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अब तक इस पुल का आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों और ठेकेदार की टीम निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। अधिशासी अभियंता एचजी कौशल ने बताया कि यह पुल आगामी तीन माह के भीतर बनाकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। स्टेट बजट के तहत बन रहे इस पुल से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा मिलेगी। पुल के निर्माण के बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पंचायतों को मुख्य सड़क मार्ग से सीधा जुड़ाव मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के समय और संसाधनों की बचत होगी। इसी सड़क मार्ग पर आगे स्थित स्वां नदी पर भी एक और बड़े पुल की योजना बनाई जा रही है। इस 400 मीटर लंबे पुल की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है, जिसकी कुल लागत करीब 40 करोड़ आएगी। इंजीनियर एचजी कौशल ने बताया कि यह पुल स्वां नदी के उस पार स्थित लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों को घनारी तहसील कार्यालय से जोड़ने का काम करेगा। साथ ही स्वां के साथ लगती पंचायतें चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन से जुड़ जाएंगी। इस पुल के निर्माण से लोगों को न केवल आवागमन में सहूलियत होगी बल्कि उनके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नए अवसर भी खुलेंगे। कौशल ने बताया कि इस परियोजना की प्रगति पर लगातार निगरानी की जा रही है। निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के लिए सभी संसाधन जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed