फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The construction of Panchvati in the Panchayat is incomplete for five years.

Una News: पांच सालों से पंचायत में पंचवटियों का निर्माण कार्य अधूरा

Tue, 13 Jan 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The construction of Panchvati in the Panchayat is incomplete for five years.
चकसराय (ऊना)। ग्राम पंचायत बैरियां में चार सालों में 10 लाख की लागत से नए पंचायत घर का निर्माण हुआ है। पुराने परिसर को गिराकर नए भवन का निर्माण किया गया है। पांच वार्डों में फैली पंचायत में एक हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं रोस्टर आने पर चुनाव लड़ने वालों की निगाहें टिकी हैं। पहले आरक्षित एससी ओपन वर्ग के लिए प्रधान पद का चुनाव हुआ।
विज्ञापन

वहीं पंचवटियां इस बार पंचायत चुनावों में प्रत्याशियों की परीक्षा लेंगी। पांच सालों से पंचायत में पंचवटियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा रहा है। पंचायत में वर्ष 2016 से 2021 तक संजोगता देवी ने प्रधान पद की जिम्मेदारी निभाई जबकि वर्तमान में सुखदेव सिंह पंचायत प्रधान हैं, जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। दोनों कार्यकाल में पंचायत में विकास को लेकर अलग-अलग प्राथमिकताओं के तहत कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान संजोगता देवी ने अपने कार्यकाल (2016–21)में पंचायत में बुनियादी और सामाजिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया। गांव के रास्तों का निर्माण व सुधार, स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, बैरियां के मोक्षधाम में शेड निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण तथा भूमि समतलीकरण जैसे अहम विकास कार्य करवाए गए। इन कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों, आवागमन और सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान प्रधान सुखदेव सिंह के कार्यकाल में पंचायत के ढांचागत विकास और आर्थिक मजबूती पर जोर दिया गया। पंचायत का बहुत पुराना और जर्जर पंचायत घर जो भारी बरसात के कारण गिर गया था, उसे करीब 10 लाख रुपये की लागत से दोबारा निर्मित किया गया। इसके साथ ही पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दो दुकानों का निर्माण किया गया। गांव के रास्तों के सुधार के साथ-साथ किसानों की भूमि समतलीकरण के कार्य भी इस कार्यकाल में करवाए गए हैं।
ग्राम पंचायत बैरियां में दोनों प्रधानों के कार्यकाल में विकास की निरंतरता साफ दिखाई देती है। पूर्व प्रधान के कार्यकाल में बुनियादी व सामुदायिक ढांचे को मजबूत किया गया जबकि वर्तमान प्रधान के कार्यकाल में पंचायत की आर्थिक स्थिति और प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ किया गया है। ग्रामीणों को आने वाले समय में और तेज विकास की उम्मीद है।


पंचायत में प्रमुख विकास कार्यों में गांव के रास्तों का निर्माण व सुधार हुआ। जिसमें स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, मोक्षधाम में शेड निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण, भूमि समतलीकरण कार्य शामिल हैं।
संजोगता देवी, पूर्व प्रधान

पंचायत घर का पुनर्निर्माण (10 लाख), पंचायत आय बढ़ाने के लिए दो दुकानों का निर्माण, गांव के रास्तों का सुधार और किसानों की भूमि समतलीकरण का कार्य किया है।
सुखदेव सिंह, प्रधान


पूर्व प्रधान के कार्यकाल में गांव में बुनियादी और सामुदायिक सुविधाएं बेहतर हुईं। सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक कार्यक्रमों के लिए अच्छा स्थान मिला। मौजूदा प्रधान ने पंचायत घर और दुकानों का निर्माण कर पंचायत को मजबूत किया है। आगे उम्मीद है कि युवाओं के लिए रोजगार और खेल सुविधाओं पर भी काम होगा।

जीवन कुमार, स्थानीय निवासी




दोनों कार्यकाल में पंचायत का काम कुल मिलाकर संतोषजनक रहा है। पहले गांव की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान दिया गया और अब पंचायत की आमदनी बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। आने वाले समय में उम्मीद है कि सड़क, पानी और किसानों से जुड़ी समस्याओं का और बेहतर समाधान किया जाएगा।
लक्की कुमार, स्थानीय युवा



कार्यालय पंचायत सामुदायिक केंद्र बैरियां
ग्राम पंचायत बैरियां

कुल मतदाता : लगभग 1000

कुल वार्ड : 5

क्षेत्र : उपमंडल बंगाणा, जिला ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed