{"_id":"6ae0eea67fe7c69ded0ced8c","slug":"the-condition-of-the-lane-leading-from-sbi-to-ramlila-ground-is-in-a-poor-state-una-news-c-93-1-una1002-211570-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एसबीआई से रामलीला ग्राउंड जाने वाली गली की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एसबीआई से रामलीला ग्राउंड जाने वाली गली की हालत खस्ता
Wed, 28 Oct 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम के वार्ड नंबर छह में शहर के बीचोंबीच एसबीआई बैंक से रामलीला ग्राउंड की ओर जाने वाली गली की हालत खस्ता है। गली में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, वहीं पानी के पाइप भी जमीन से बाहर निकल आए हैं। गली की इस बदहाली के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि इस रास्ते पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। गली की खस्ताहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बुजुर्गों, बच्चों और पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए यह रास्ता किसी चुनौती से कम नहीं है। दोपहिया वाहन चालकों को भी यहां से गुजरते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। इस गली की कोई सुध नहीं ले रहा है।
नगर निगम के आयुक्त पृथी पाल सिंह का कहना है कि शहर के विभिन्न वार्डों का चरणबद्ध तरीके से सुधार किया जा रहा है। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
नगर निगम बनने के बाद शहर के वार्डों की सुध नहीं ली जा रही है। जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं और कई जगह पर पाइप तक बाहर निकल आए हैं। जिससे अक्सर हादसे होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
-अश्वनी शर्मा, स्थानीय निवासी
बजट का प्रावधान होने के बावजूद शहर के वार्डों की दशा में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। लोगों को रोजाना परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारी जनहित के लिए जल्द उचित कदम उठाएं।
-विनय शर्मा, स्थानीय निवासी