फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The colourful cultural programme captivated everyone.

Una News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा सबका मन

Tue, 23 Dec 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The colourful cultural programme captivated everyone.
अंब(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैहरियां में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य पीआर ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के हुनर और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विधायक ने विभिन्न कक्षाओं और संकायों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। विधायक ने मेधावियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शादी लाल गोस्वामी, स्कूल स्टाफ और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed