{"_id":"661d92a227f19794b40b47b6","slug":"the-car-collided-with-a-water-tank-while-backing-up-two-parties-fought-one-person-was-left-bleeding-una-news-c-93-1-una1002-122030-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गाड़ी बैक करते पानी की टंकी से टकराई, दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गाड़ी बैक करते पानी की टंकी से टकराई, दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति लहूलुहान
Tue, 16 Apr 2024 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
अप्पर अरनियाला का मामला, पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर की दर्ज
पीड़ितों का अस्पताल में सीटी स्कैन और एक्सरे करवाकर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना ऊना में पानी की टंकी से गाड़ी बैक करते समय लग गई, जिससे दो पक्षों में झडप हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मामला आईपीसी की धारा 341, 323 ,34 के तहत पुलिस थाना ऊना में दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़ितों का अस्पताल में सीटी स्कैन और एक्सरे करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी तफ्तीश तेज करेगी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी क अनुसार शिकायतकर्ता अजीत सिंह उम्र 40 साल गांव अप्पर अरनियाला तहसील और जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 अप्रैल को वह और उसका भाई प्रमजीत अपने घर के साथ गुरुद्वारे में खड़े थे। इस दौरान करीब 8.30 बजे तजेन्द्र सिंह अपनी अल्टो कार नंबर HP52ए 0990 को लेकर आय़ा और गुरुद्वारे के आंगन में रखी पानी की टंकी को अपनी कार बैक करते करते टक्कर मार दी। जब उन्होंने तजेन्द्र को पानी की टंकी को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो तजेन्द्र, उसका पिता और उसका भाई सतू भी मौका पर आ गए। अजीत और उसके भाई परमजीत से बहसबाजी करने लगे और मारपीट की। दर्शन, तजेन्द्र और सतू तीनों ने रास्ता रोका और कहने लगे कि हमने अपनी गाडी यहीं खडी करनी है, जो करना है कर ले और इतने में सतू ने कोई कठोर चीज अजीत के सिर पर मार दी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और वह लहूलुहान हो गया। मामले की जांच कर रहे जरनैल सिंह ने बताया कि अजीत सिंह का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल करवाकर एमएलसी हासिल करी गई है।
वहीं, दूसरी ओर से तजेन्द्र सिंह उम्र 30 साले निवासी गांव अप्पर अरनियाला तहसील और जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि जब वह चाचा अजीत सिंह के घर के पास गुरुद्वारे के बाहर गाड़ी को बैक करके लगाने लगा तो वहां पर रखी पानी की टंकी से इसकी गाड़ी लग गई। तभी इसके चाचा अजीत और परमजीत दोनों इसके पास आए औऱ कहने लगे कि पानी की टंकी तोड़ दी और इतने में इसके पिता दर्शन सिंह व छोटा भाई सतनाम भी वहां पर आ गए। अजीत और परमजीत उससे व इसके पिता के साथ मारपीट करने लगे औऱ रास्ता रोककर कहने लगे कि गाड़ी यहां से ले जाओ, नहीं तो गाड़ी तोड़ देंगे। इस मामले में तजेन्द्र सिंह का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल करवाकर एमएलसी हासिल की गई। पुलिस एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज करके आगामी जांच तेज कर दी है।