फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The bridge on Dhamandari ravine of Bhalola link road will be ready by June.

Una News: भलोला संपर्क मार्ग की धमांदरी खड्ड पर पुल जून तक होगा तैयार

Sat, 16 Nov 2024 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
The bridge on Dhamandari ravine of Bhalola link road will be ready by June.
विकास
विज्ञापन

4.60 करोड़ रुपये पुल के निर्माण पर होंगे खर्च
लोक निर्माण विभाग ने निर्माण का युद्ध स्तर पर किया कार्य शुरू

नए साल के जून तक मिलेगी पुल की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भलोह से भलोला संपर्क मार्ग पर आने वाली धमांदरी खड्ड पर क्षेत्रवासियों को पुल की सौगात अगले साल मिलने वाली है। टक्का डठवाड़ा मार्ग की झिंगराआबादी के पास पुल निर्माण को नए साल के जून तक तैयार करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग ने तय किया है। पुल बनने से बरसात के दिनों में खड्ड में आने वाला पानी का उफान लोगों के सफर में बाधा उत्पन्न नहीं कर पाएगा। अनुसूचित जाति विकास योजना (एससीडीपी) के तहत इस पुल का निर्माण संभव किया जा रहा है। लगभग 4.60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि से न केवल पुल के निर्माण को पूरा किया जाएगा बल्कि पुल के लिए अप्रोच रोड भी बनाए जाने प्रस्तावित हैं। फिलहाल विभागीय टीम ने पुल का निर्माण 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया है। बचे निर्माण कार्य के लिए विभाग को राशि भी प्राप्त हुई है।
पुल निर्माण से यहां स्थानीय झिंगरा आबादी के लोग लाभान्वित होंगे। दूसरी ओर एक से दूसरे गांव तक आवागमन करने वाले भलोह, भलोला, टक्का डठवाड़ा गांव को लोगों को लाभ मिलेगा। पुल निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय बाशिंदें भी खुश हैं।
विज्ञापन

नए साल के जून माह तक इस पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। पुल बनने से स्थानीय बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। कार्य को लोक निर्माण विभाग ने युद्ध स्तर पर चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद लखनपाल, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि, बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed