फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Brahmin Kalyan Sabha opposed the burning of a poster of the Manusmriti.

Una News: ब्राह्मण कल्याण सभा ने मनुस्मृति का पोस्टर जलाने का किया विरोध

Fri, 04 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Brahmin Kalyan Sabha opposed the burning of a poster of the Manusmriti.
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ के पदाधिकारियों ने वीरवार को बैठक की। इस मौके सभा के पदाधिकारियों ने ऊना में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से मनुस्मृति का पोस्टर जलाए जाने का पुरजोर विरोध किया। पदाधिकारियों ने मांग की है कि युवा कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। सभा पदाधिकारियों के अनुसार मनुस्मृति हिन्दू धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा से संबंधित एक प्राचीन ग्रंथ है और सार्वजनिक रूप से इसकी प्रतियां जलाए जाने से हिन्दू समाज के एक वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ब्राह्मण कल्याण सभा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रदर्शन से संबंधित वीडियो, फोटो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जाए। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रधान शशि कांत, महासचिव डॉ. गुलशन शर्मा, उपाध्यक्ष महेश चब्बा, कोषाध्यक्ष बलराम चब्बा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वासुदेवा, रमेश शर्मा, भूषण पलाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed