फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The body of government school teacher Mansavi Sharma was recovered from Ganguwal canal

Una News: सरकारी स्कूल की अध्यापिका मान्सवी शर्मा का शव गंगुवाल नहर से बरामद

Sat, 02 Aug 2025 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
The body of government school teacher Mansavi Sharma was recovered from Ganguwal canal
26 जुलाई की सुबह मान्सवी स्कूटी पर सवार होकर स्कूल के लिए निकली थीं
विज्ञापन

नहर किनारे स्कूटी, चप्पलें और एक सुसाइड नोट मिला था
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। सरकारी प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका मान्सवी शर्मा का शव शनिवार को गंगुवाल नहर से बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई की सुबह मान्सवी शर्मा स्कूटी पर सवार होकर स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचीं। तलाश के दौरान पुलिस को नहर किनारे उनकी स्कूटी, चप्पलें और एक सुसाइड नोट मिला था। अब शव मिलने के बाद नंगल पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम दर्ज हैं, जबकि परिजनों का आरोप है कि चार लोगों ने मान्सवी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता रामपाल शर्मा की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच और दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed