फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The arrival of leopard in Takka has created an atmosphere of fear among the villagers.

Una News: टक्का में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में बना भय का माहौल

Sat, 07 Feb 2026 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
The arrival of leopard in Takka has created an atmosphere of fear among the villagers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव टक्का में पिछले बीस दिन से तेंदुए की दहशत ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। विशेष रूप से वार्ड नंबर छह के निवासी खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। अंजू कुमारी, तिलक राज, करण कुमार, निर्मल कुमार ने बताया कि तेंदुआ अब तक गांव की तीन बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। इससे पशुपालकों में डर का माहौल है। शुरुआत में यह जंगली जानवर केवल रात के अंधेरे में ही बस्ती का रुख करता था। अब इसकी बेखौफी इस कदर बढ़ गई है कि इसे दिन के उजाले में भी गांव में चक्कर लगाते देखा जा रहा है। तेंदुए की लगातार दिन और रात को घूमना स्थानीय लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने और खेतों में काम करने जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के दिन में सक्रिय होने से किसी भी समय बड़ी मानवीय अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में तुरंत पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को पकड़कर घने जंगल में छोड़ा जाए। पूरा गांव सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed