{"_id":"6140e0ec8ebc3e144415645e","slug":"the-anger-of-the-relatives-erupted-over-the-death-of-the-patient-in-the-hospital-una-news-sml383772657","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मरीज की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मरीज की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा
विज्ञापन
ना अस्पताल में मृतक के परिजनों ने आपातकालीन कक्ष में की तोड़ फोड
- फोटो : Una
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के आपातकालीन वार्ड में मंगलवार सुबह एक मरीज की मौत पर बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड के शीशे तोड़ डाले और स्टाफ से बदसलूकी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भड़के परिजनों को शांत किया। मामला एमएस तक पहुंचने पर परिजनों ने माफी मांग जान छुड़वाई। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे नंगल सलांगड़ी के एक मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लाया गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने सही उपचार नहीं किया। इस वजह मरीज की जान चली गई। करीब दस बजे पिता की मौत के बाद गुस्साए बेटे ने वार्ड में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। पत्थर से वार्ड में खिड़की के शीशे तोड़ डाले। मौके पर तैनात स्टाफ के साथ बदसलूकी की।
घटना सूचना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और भड़के परिजनों को शांत किया। वहीं, एएसपी प्रवीण धीमान ने भी मौके का जायजा लिया। उन्होंने एमएस डॉ. निर्दोष भारद्वाज से मिलकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
उधर, मृतक के परिजनों ने बाद में इस मामले में एमएस से माफी मांगते हुए पुलिस कार्रवाई न करने का आग्रह किया। इस घटना से इमरजेंसी में तैनात स्टाफ सहमा हुआ है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि डॉक्टर की तरफ से आई शिकायत को अधिकारिक तौर पर पुलिस को भेजा जा रहा है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ऊना अस्पताल में मृतक के परिजनों ने आपातकालीन कक्ष में की तोड़ फोड की जांच करते पुलिस कर्मी- फोटो : Una