फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The administration tightened its grip on those who disobey covid rules

कोविड नियम न मानने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

Wed, 24 Mar 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The administration tightened its grip on those who disobey covid rules
ऊना। जिले ऊना में कोविड नियम न मानने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ऊना सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते विभागों के अधिकारियों ने कई स्थानों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि सोमवार को एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, बीडीओ ऊना रमनवीर तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सहित कई अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों और कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने तथा उचित दूरी के नियम का पालन करने की अपील की। राघव ने कहा कि न्यू आईएसबीटी ऊना में भी आरएम एचआरटीसी ने दुकानदारों को मास्क पहनने के निर्देश दिए। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की स्थिति पर जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने कहा कि प्रशासन जिलावासियों को निरंतर जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। अलग-अलग माध्यमों से जागरूकता अभियान छेड़ा गया है। उपायुक्त ने जिलावासियों से मास्क पहनने और उचित दूरी के नियम का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में लंगर, भंडारे और सामूहिक भोज के लिए संबंधित एसडीएम की अनुमति लेना आवश्यक है। अनुमति के बाद ही ऐसे कार्यक्रम किए जा सकेंगे। ऐसे आयोजनों में भोजन परोसने वालों, कैटरिंग का कार्य करने वालों और सेवादारों की आयोजन से 96 घंटे पहले कोविड निगेटिव रिपोर्ट लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed