{"_id":"68b30a3b632a0fd6db0dfceb","slug":"the-administration-formed-a-committee-to-deal-with-waterlogging-in-the-municipal-corporation-area-una-news-c-93-1-ssml1047-163903-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर निगम क्षेत्र में जलभराव से निपटने को प्रशासन ने बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर निगम क्षेत्र में जलभराव से निपटने को प्रशासन ने बनाई कमेटी
विज्ञापन
जल भराव के बाद जिला प्रशासन ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम क्षेत्र के तहत उद्योग विभाग और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में नाले के चैनलाइजेशन के संबंध में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी 6 सितंबर से पहले इस बात पर विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी कि नाले का चैनलाइजेशन किस प्रकार किया जाए और इस प्रक्रिया में और कौन-कौन से कदम आवश्यक होंगे। शनिवार को इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दिशा-निर्देश जारी किए। गठित कमेटी में आयुक्त और संयुक्त आयुक्त नगर निगम को अध्यक्ष, एसडीएम ऊना को सदस्य, एसडीओ एनएच ऊना को सदस्य सचिव, एसडीओ नगर निगम ऊना, संयुक्त सचिव उद्योग विभाग तथा एटीसीपी ऊना को सदस्य नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते उद्योग विभाग के कार्यालय, आईटीआई ऊना और प्रेम आश्रम के आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब प्रशासन ने नाले के चैनलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमेटी ने इस दिशा में रिपोर्ट तैयार करना भी आरंभ कर दिया है।