फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The administration built drainage channels on the roadside but forgot to lay the slabs

Una News: सड़क किनारे जल निकासी नाले तो बना दिए पर स्लैब डालना भूला प्रशासन

Tue, 22 Apr 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Apr 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The administration built drainage channels on the roadside but forgot to lay the slabs
पुराना होशियारपुर मार्ग पर वाहन चालक हो रहे दुर्घटना का शिकार
विज्ञापन


नाले खुले होने से जमा हो रही गंदगी, बीमारी फैलने का भी अंदेशा


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के पुराना होशियारपुर मार्ग के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले आए दिन हादसों के कारण बन रहे हैं। प्रशासन ने सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नाले तो बना दिए हैं, लेकिन इन पर स्लैब नहीं डाली गई है। ऐसे में आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। रविवार को भी एक बाइक सवार इस नाले में गिर कर घायल हो गया।

इन नालों पर स्लैब डालने की कई बार मांग उठाई गई है। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। इन नालों को गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया है। इससे विपरीत इन नालों में गंदगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। बता दें कि उक्त सड़क की चौड़ाई कम है। यहां से पंजाब से आने वाले वाहन गुजरते हैं। साथ ही टिपर, ट्रैक्टर और सब्जी लेकर आने वाले काफी वाहनों की दिन रात आवाजाही रहती है। ऐसे में इन नालों में गिरने से कभी कोई हादसा हो सकता है। दूसरी तरफ नालों की समय-समय पर सफाई न होने से इनमें गंदगी रहती है। इससे आसपास की दुकानों और घरों में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। ये नाले खुले होने के कारण बीमारी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। नगर परिषद के कार्यकाल के समय भी इस समस्या को सुलझाने के लिए कई प्रयास तो किए गए लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पाया। ऐसे में अब नगर निगम बनने के बाद भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों में राम कुमार, हरीश कुमार, सोम लाल, विनय शर्मा, प्रेम पाल, संगीता, रमेश राणा व शिव कुमार शर्मा सहित अन्य लोगो ने प्रशासन से मांग उठाई है कि इस समस्या का हल जल्द से जल्द निकाला जाए। ताकि आए दिन इन नालों की वजह से होने वाले हादसे बंद हो सकें।
विज्ञापन



कोट्स



यह मामला प्रशासन के ध्यान में आया है। इस पर जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी। समस्या का हल करवाया जाएगा।

जतिन लाल, उपायुक्त ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed