फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The AC cooler is out of breath due to the intense heat and humidity

Una News: प्रचंड गर्मी और उमस से एसी कूलर हांफे

Wed, 11 Jun 2025 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
The AC cooler is out of breath due to the intense heat and humidity
अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी गर्मी बढ़ने और लू चलने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में प्रचंड गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। गर्मी के चलते एसी और कूलर भी हांफना शुरू हो गए हैं। ऊना में भीषण गर्मी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। जिला उपायुक्त जतिन लाल ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अत्यधिक आवश्यक कार्यों को छोड़कर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलें। बताया कि लू के चलते जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। स्वास्थ्य विभाग को खास निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के चलते बिजली की खपत में इजाफा हुआ है। कई इलाकों में बिजली कटौती हो रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बर्फ, शीतल पेय, जलजीरा और लस्सी की दुकानों का रुख करते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऊना जिले में हीट वेव की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिले में गर्मी बढ़ने की संभावना है। उधर, ऊना बाजार बीते कई दिनों से सूना पड़ा है।
सुबह से लेकर देर शाम तक सड़कों पर पहले के मुकाबले कम वाहन चालक नजर आ रहे। हरी सब्जियों और मक्की की खेती भी दम तोड़ रही। किसानों को लगातार सिंचाई और खाद के छिड़काव से फसलों का बचाव करना पड़ रहा। सुबह आठ बजे से उमस और तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय लू का प्रकोप भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

बाक्स
गर्म मौसम के प्रकोप से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आने लगी हैं। बच्चों में उल्टी, दस्त और बुखार के सबसे अधिक मामले आ रहे। बुजुर्गों में भी पेट संबंधी रोग हो रहे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मौसम में बाहर का खाना बिल्कुल बंद करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed