फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thanakalan will get the status of model hospital

Una News: थानाकलां को मिलेगा आदर्श अस्पताल का दर्जा

Mon, 14 Apr 2025 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Thanakalan will get the status of model hospital
थाना कलां और बंगाणा अस्पतालों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी : विधायक
विज्ञापन

बंगाणा में शीघ्र खुलेगी उचित मूल्य की दवा दुकान

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए आठ डॉक्टरों की स्थायी तैनाती कर दी गई है। बंगाणा में जन समस्याओं को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि थानाकलां अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है और यहां मरीजों के लिए हर प्रकार के टेस्ट की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
अस्पताल में हर माह 35 से 40 सुरक्षित प्रसव कराए जा रहे हैं, जो उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता का परिचायक है। इसी तरह बंगाणा सिविल अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर कार्य जारी है। यहां वर्तमान में चार डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी है और इसे 24 घंटे संचालित करने की योजना है। दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं के लिए आवश्यक मशीनों की स्थापना अंतिम चरण में है। थाना कलां और बंगाणा अस्पतालों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को रात के समय इमरजेंसी में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि त्वरित इलाज भी सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध
विधायक ने बताया कि थाना कलां अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षित प्रसव के लिए प्रशिक्षित स्टाफ और डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। हर माह यहां दर्जनों सफल प्रसव कराए जा रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

बंगाणा में खुलेगी उचित मूल्य की दवाई की दुकान

स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए विवेक शर्मा ने घोषणा की कि बंगाणा अस्पताल परिसर में शीघ्र ही प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत उचित मूल्य की दवाई की दुकान खोली जाएगी। इस अवसर पर यशपाल ,सुदेश शर्मा, बालकृष्ण डोगरा, नरेंद्र शर्मा, रमन कुमार, राकेश कुमार, किशन चंद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed