फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Terrorist attack in Pahalgam is an attack on the country : Satpal Raizada

पहलगाम में आतंकी हमला देश पर हमला : सतपाल रायजादा

Wed, 23 Apr 2025 08:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attack in Pahalgam is an attack on the country : Satpal Raizada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमला देश पर हमला है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि 27 से अधिक देशवासियों का निधन इस आतंकी घटना में हुआ है, जो मन को व्यथित करता है। यह घटना दहशत फैलाने का एक प्रयास है, जिसे किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाना चाहिए। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, आतंकवाद और गोली चलाने वाला देश का विरोधी होता है, यह देश के दुश्मन होते हैं, इसलिए उनकी मदद करने वाले और आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इसके पीछे कोई देश है या कोई साजिश है तो सबको बेनकाब करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में इस घटना पर स्टैंड लिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेता व ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व पर्यटन निगम का जिम्मा संभाल रहे अध्यक्ष आरएस बाली व प्रशासन से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed