फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tennis sports will be promoted: Ravi

टेनिकाइट खेल को दिया जाएगा बढ़ावा : रवि

Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tennis sports will be promoted: Ravi
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश टेनिकाइट संघ की बैठक अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में स्वदेश मेमोरियल विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जखेड़ा में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि टेनिकाइट खेल को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने, कोचिंग कैंप आयोजित करने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं। अंत में सभी सदस्यों ने खेल को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में महासचिव शाम मुरारी, उपाध्यक्ष अजीत वत्स, नितिन, सुशील कुमार, तीक्ष्ण, देवेंद्र कुमार, नीलम, संजीव सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed