{"_id":"69b303d07eb8ebf36e0fd8d3","slug":"tender-worth-rs-3974-crore-issued-for-the-development-of-maa-chintpurni-temple-una-news-r-399-1-sml1021-441001-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर के विकास के लिए 39.74 करोड़ का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर के विकास के लिए 39.74 करोड़ का टेंडर जारी
Fri, 13 Mar 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 39 करोड़ 74 लाख 28 हजार 496 रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
यह कार्य स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 39.74 करोड़ रुपये रखी गई है जबकि टेंडर फीस 40 हजार रुपये और ईएमडी लगभग 49.74 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
टेंडर की प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 23 मार्च 2026 तक बोली जमा की जा सकेगी। उसी दिन टेंडर खोले जाएंगे। यह टेंडर हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के भरवाईं डिवीजन द्वारा जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी अवधि लगभग 545 दिन तय की गई है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा होने से माता चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खासकर नवरात्रों और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह विकास कार्य काफी अहम माना जा रहा है।