{"_id":"69fb7f645546a163a40321b1","slug":"tender-process-complete-work-to-provide-electricity-connection-to-vendor-market-to-begin-una-news-c-93-1-ssml1047-190713-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टेंडर प्रक्रिया पूरी, वेंडर मार्केट में बिजली कनेक्शन देने का कार्य होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टेंडर प्रक्रिया पूरी, वेंडर मार्केट में बिजली कनेक्शन देने का कार्य होगा शुरू
Thu, 07 May 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 07 May 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर की वेंडर मार्केट में लंबे समय से लंबित बिजली कनेक्शन का मामला अब सुलझने की ओर बढ़ गया है। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही मौके पर काम शुरू होने जा रहा है। इससे मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे रेहड़ी-फड़ी संचालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वेंडर मार्केट में बिजली सुविधा न होने के कारण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन ढलते ही अंधेरा छा जाने से कारोबार प्रभावित हो रहा है वहीं मोबाइल चार्जिंग, लाइटिंग और अन्य आवश्यक कार्य को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कई वेंडरों को अस्थायी इंतजाम करने पड़ते थे। इससे अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। निगम द्वारा पूरी की गई टेंडर प्रक्रिया के तहत अब मार्केट में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। इसमें वायरिंग, मीटर इंस्टॉलेशन कार्य शामिल होंगे। आगामी दिनों में कार्य शुरू होते ही सभी वेंडरों को कनेक्शन दिए जाएंगे ताकि किसी को असुविधा न हो।
बिजली सुविधा मिलने से जहां वेंडरों का कामकाज सुचारु रूप से चलेगा, वहीं मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होने से रात के समय भी लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और कारोबार को मजबूती मिलेगी। बता दें कि वेंडर मार्केट में बिजली कनेक्शन का मुद्दा काफी समय से लंबित है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया जिस पर नगर निगम ने प्रक्रिया में तेजी लाई व टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया। बिजली कनेक्शन मिलने से रेहड़ी फड़ी धारकों की रोजमर्रा की दिक्कतें खत्म होंगी और ग्राहकों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
वेंडर मार्केट में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रेहड़ी-फड़ी धारकों को इससे काफी राहत मिलेगी।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना