{"_id":"57279d674f1c1bfa525cdcf2","slug":"tempreture-more-tham-43-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 43 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 43 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 03 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ऊना में भीषण गरमी में बच्चे अांचल में छुपाकर ले जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सूर्यदेव आसमां से आग बरसा रहे हैं। सोमवार को जिले का पारा 43 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। जबकि, न्यूनतम पारा 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में आए उछाल ने लोगों के पसीने छुड़ाकर रख दिए हैं।
विज्ञापन
दिन में लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। भारी गर्मी के चलते दिन के समय लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। इससे ऊना शहर और इसके साथ लगते क्षेत्रों टाहलीवाल, मैहतपुर, अंब, मुबारिकपुर, दौलतपुर चौक तथा गगरेट के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय मुख्य बाजार और सड़कें सुनसान रहीं। सरकारी दफतरों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाले लोग गर्मी से खासे परेशान हैं। दोपहर को चलने वाली गर्म हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों की भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। प्रचंड होती जा रही गर्मी का असर सीधे तौर पर स्कूली विद्यार्थियों और कर्मचारियों पर भी हो रहा है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों सहित कर्मचारी भी गर्मी से बेहाल हैं। स्थानीय लोगों रजत ठाकुर, रमन कुमार, अजय शर्मा, विनय कुमार, विकास शर्मा आदि का कहना है दोपहर के समय गर्म हवाओं के बीच वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें मजबूरन कपड़े से मुंह ढंक कर चलना पड़ रहा है। गर्म हवाओं के बीच बाइक पर चलते वक्त उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। उधर मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन