फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Temperatures in Una cross 36, people suffer from extreme heat

Una News: ऊना में पारा 36 से पार, प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल

Tue, 08 Apr 2025 07:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 08 Apr 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Temperatures in Una cross 36, people suffer from extreme heat
दोपहर के समय सूनी पड़ने लगी सड़कें, छाता लेकर बाहर निकल रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना में अप्रैल माह में ही पार 36 डिग्री से पार पहुंच गया है। दोपहर के समय सड़कों पर लोग कम दिख रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते का सहारा लेने लगे हैं। लोग पंखे और एसी की खरीद के लिए लोग बाजार में दस्तक देने लगे हैं। हालांकि मार्च में हल्की बारिश की बूंदों से गर्मी की आमद अप्रैल तक टली है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढोतरी होने की आशंका जताई है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि रविवार रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दो अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा तीन अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और चार अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। छह अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और सात अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। गर्मी बढ़ने के चलते किसानों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए भाग दौड़ करनी पड़ रही है। अगर आने वाले दिनों में तापमान इसी प्रकार से बढ़ता है तो लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed