फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Temperature dropped due to rain and storm late in the evening, electricity supply halted due to falling of poles at many places

Una News: देर शाम बारिश और अंधड़ से लुढ़का पारा कई जगह खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 11 May 2024 11:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 May 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain and storm late in the evening, electricity supply halted due to falling of poles at many places
शुक्रवार शाम को बारिश व तेज तुफान के कारण हरोली-रामपुर पुल के पास सड़क के बीच गिरी बिजली लाइन व
ऊना। जिले में शुक्रवार शाम मौसम ने करवट बदल ली। बारिश और अंधड़ के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इस दौरान 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि दिनभर उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन शुक्रवार शाम घनघोर बादल छाने तथा अंधड़ के साथ बारिश होने पर मौसम खुशनुमा हो गया। दूसरी तरफ तेज हवाएं चलने के कारण विभिन्न स्थानों पर बिजली की तारें टूटने के मामले भी सामने आए। इस पर विद्युत बोर्ड के कर्मचारी लाइनों की मरम्मत करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को ऊना जिला का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस तक था। इसके अलावा बारिश होने के चलते किसानों के खेतों में नमी एक बार फिर लौट आई है, जिससे मक्के की अगेती फसल व सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को राहत मिली है। इसके साथ जिले के जंगलों में लगी आग पर इस बारिश ने राहत बरसाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित
शुक्रवार शाम अंधड़ चलने के कारण अंब, बंगाणा, ऊना और हरोली में बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई। इस दौरान हरोली रामपुर पुल के समीप बिजली की तार टूटने के कारण रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा बंगाणा, लठियाणी और तलमेहड़ा में बिजली के तारों को तेज हवाओं के कारण नुकसान पहुंचने से बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही।


कोट्स
मौसम विभाग के विशेषज्ञ विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस दौरान 18 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed