फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tell farmers the benefits of Nano Urea Plus

Una News: किसानों को बताए नैनो यूरिया प्लस के लाभ

Wed, 03 Sep 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Tell farmers the benefits of Nano Urea Plus
ऊना। जिले के गांव अमलैहड़ जदीद में बुधवार दोपहर किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 30 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अधिकारी इफको मशोक अहमद राह ने की। उन्होंने सभी किसानों का स्वागत करते हुए इफको नैनो यूरिया प्लस के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पारंपरिक यूरिया पर निर्भरता कम करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इफको नैनो डीएपी तरल का उपयोग बीज उपचार के साथ-साथ फसल पर 40 दिन बाद स्प्रे के रूप में करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसी प्रकार पानी में घुलनशील 100 प्रतिशत उर्वरक सागरिका तरल, बोरोन, सल्फर, एनपीके (19:19:19), नैनो जिंक और नैनो कॉपर के प्रयोग की विस्तृत जानकारी भी किसानों को दी गई। सभा के दौरान किसानों ने नैनो जिंक से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक उत्तर दिया। इस अवसर पर अमलैहड़ कृषि सहकारी समिति के सचिव बलजीत सिंह बंसल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इफको की ओर से गौरव चौधरी और पारुल भलवाल ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed