{"_id":"64cc067eca81ecc1d6025467","slug":"teenager-injured-in-car-collision-una-news-c-93-1-ssml1048-4781-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गाड़ी की टक्कर से किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गाड़ी की टक्कर से किशोर घायल
विज्ञापन
ऊना। थाना सदर के तहत बहडाला गांव में बुधवार देर शाम को एक गाड़ी की टक्कर से 14 साल के किशोर घायल हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार नीरज कुमार निवासी बहडाला जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को वह ऊना-चंडीगढ़ सड़क मार्ग के किनारे बहडाला गांव में अपने पिता की दुकान पर था। इस दौरान उसके पिता कुछ काम से घर चले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद उसका एक दोस्त सड़क की दूसरी ओर आया और वह उससे मिलने चला गया। नीरज ने कहा कि इस दौरान नंगल से ऊना आ रही एक काले रंग की गाडी ने उसे टक्कर मार दी। कहा कि हादसे में उसकी दाहिनी टांग में चोट आई। आसपास मौजूद लोग उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी गाड़ी वाले का पता लगाया जा रहा है। संवाद
यातायात नियम तोड़ने पर 125 चालान
ऊना। जिला पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 125 चालान किए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 29 व्यक्तियों के चालान कर 2200 रुपये जुर्माने के तौर पर प्राप्त किए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार नकेल कस रही है। लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें। संवाद