फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teachers reached late in Pandoga school, little children got upset

पंडोगा में देरी से विद्यालय पहुंचे अध्यापक, नन्हें बच्चे हुए परेशान

Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers reached late in Pandoga school, little children got upset
पंडोगा स्कूल में कक्षा के बाहर बैठ कर अध्यापक के आने का इंतजार करते बच्चे - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। दिन : सोमवार। समय : सुबह 08:45 बजे। स्थान : राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंडोगा। पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी स्कूल पहुंच रहे हैं। पहली बार स्कूल आए पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के चेहरों पर उत्सुकता थी। अभिभावक जब घर जाने लगे तो बच्चे कुछ उदास हो गए। हैरानी की बात है कि बच्चे बिना किसी थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के स्कूल में दाखिल हुए।
विज्ञापन

गेट पर कोई अध्यापक उनकी जांच के लिए तैनात नहीं है। केवल एक महिला सफाई कर्मी कक्षाओं की साफ सफाई में जुटी हुई है। 9 बजे स्कूल की घंटी बज गई। कक्षाओं में झाड़ू लगाया जा रहा है। बच्चे खुद ही कक्षाओं में बैठ गए। पहली बार स्कूल आए पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को तो यह समझ नहीं आया कि कहां बैठना है। सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर अध्यापक दिलबाग सिंह स्कूटी पर स्कूल में दाखिल हुए। उनसे अव्यवस्था पर पूछा तो कहा कि अभी पर्याप्त व्यवस्था नहीं बन पाई है। वीरवार को साथ लगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्र पॉजिटिव आ गया था, उसके बाद स्कूल बंद है।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल खुला तो बच्चों के लिए पर्याप्त व्यवस्था का समय नहीं बचा। करीब 9 बजकर 15 मिनट पर अध्यापिका ललिता कुमारी और दो अन्य अध्यापक भी स्कूल पहुंचे। पूछने पर बताया कि बस रास्ते में खराब हो गई थी। कहा कि पहली कक्षा में 29 विद्यार्थियों में से एक ही बच्चा स्कूल पहुंचा। दूसरी कक्षा के 17 बच्चों में से सात विद्यालय आए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि अध्यापकों के देरी से आने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। सभी अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में बच्चों के आने से पहले पहुंचे, ताकि कोविड एसओपी का उल्लंघन न हो।

पंडोगा स्कूल में नन्हे विद्यार्थी खेलते हुए

पंडोगा स्कूल में नन्हे विद्यार्थी खेलते हुए- फोटो : Una

पंडोगा स्कूल में नन्हे विद्यार्थी खेलते हुए

पंडोगा स्कूल में नन्हे विद्यार्थी खेलते हुए- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed