फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teach children ways to protect themselves from natural and man-made disasters.

Una News: बच्चों को सिखाए प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से बचाव के तरीके

Thu, 12 Dec 2024 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Teach children ways to protect themselves from natural and man-made disasters.
मरवाड़ी स्कूल में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल से दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरवाड़ी में वीरवार को 14वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नूरपुर जिला कांगड़ा की ओर से आपदा प्रबंधन विषय पर स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 173 विद्यार्थियों, शैक्षिक और गैर शैक्षिक स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। एनडीआरएफ की ओर से निरीक्षक आदेश कुमार, उप निरीक्षक अवतार सिंह एवं मोहित सिंह ने अपनी समस्त टीम सहित बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक व मानव जनित आपदाओं के दौरान स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों की जान को जोखिम से बाहर निकालने के लिए विभिन्न राहत एवं बचाव उपायों की मॉकड्रिल से जानकारी दी। उपायुक्त कार्यालय ऊना के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से जिला प्रशिक्षण प्रभारी राजन कुमार शर्मा ने बताया कि टीम की ओर से विद्यालय के बच्चों ने सीपीआर, आग लगने और बाढ़ आने के समय किए जाने वाले आपातकालीन उपायों व प्राथमिक चिकित्सा उपचार आदि को देखा और अभ्यास किया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ की टीम ने स्कूल के आपदा प्रबंधन प्रभारी व आपदा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को चिकित्सा उपचार किट भी भेंट स्वरूप प्रदान की। विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा कुमारी ने एनडीआरएफ टीम व जिला प्रशासन टीम का धन्यवाद करते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को बच्चों के लिए अति महत्वपूर्ण बताया और आशा जताई की बच्चे भविष्य में किसी भी आपदा के समय अपनी एवं अन्य लोगों की जान बचाने में सक्षम होंगे। प्रधानाचार्य निशा कुमारी, स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी रमेश वीर कंवर, समस्त स्कूल अध्यापक वर्ग, गैर-अध्यापक वर्ग एवं विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के संपूर्ण सदस्य भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed