फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   TB can be cured with timely treatment and caution: Dr. Rana

समय पर इलाज और सावधानी से टीबी का इलाज संभव : डॉ. राणा

Thu, 26 Dec 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
TB can be cured with timely treatment and caution: Dr. Rana
भदसाली में टीबी उन्मूलन पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। भदसाली गांव की आईआईए शिक्षण संस्थान समिति में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में एक दिवसीय टीबी उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक करना और इसके रोकथाम के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राणा ने बच्चों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है। लेकिन, सही समय पर इलाज और सावधानी से इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने परिवार और अन्य लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करें। बच्चों को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिविर में विशेष रूप से टीबी की शुरुआती पहचान, उपचार की निरंतरता और साफ-सफाई के महत्व पर जोर दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य टीबी को पूरी तरह से समाप्त करना है। इसके लिए लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed