फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Taxi owners demanded from the Deputy Commissioner to make the pending payment from the government contractor

Una News: टैक्सी मालिकों ने उपायुक्त से की सरकारी ठेकेदार से लंबित अदायगी कराने की मांग

Sat, 21 Sep 2024 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Taxi owners demanded from the Deputy Commissioner to make the pending payment from the government contractor
ऊना। महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा हिमाचल प्रदेश के तत्वाधान में ऊना के टैक्सी चालकों ने सरकारी ठेकेदार की ओर से चुनावी ड्यूटी में लगी गाड़ियों की अदायगी न करने के विषय को लेकर विरोध जताया है।
विज्ञापन

टैक्सी चालकों सहित महासभा का प्रतिनिधिमंडल यहां मिनी सचिवालय ऊना पहुंचा। यहां पर उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए उपायुक्त जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पांच दिन में संबंधित सरकारी ठेकेदार से लंबित राशि की अदायगी की मांग की। अन्यथा महासभा सहित चालक आइएसबीटी ऊना में हड़ताल पर बैठेंके। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि ने बताया कि ऊना के कई टैक्सी मालिकों की विधानसभा, लोकसभा चुनाव सहित अन्य विभागों में लगाई टैक्सी गाड़ियों की अदायगी ऊना के सरकारी ठेकेदार ने आज दिन तक नहीं की है। पिछले चार वर्षों से टैक्सी मालिकों को अदायगी न होने से अब रोटी के लाले पड़ चुके हैं। ऊपर से ठेकेदार आज-कल का आश्वासन देकर टाल मटोल कर रहा है। टैक्सी मालिकों ने बैंक से लोन लेकर गाड़ियां खरीदी हैं, इसलिए अदायगी न आने पर किस्तों का बोझ भी पड़ रहा है। इससे पहले भी उपायुक्त ऊना से मामला उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न हुई।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त जतिन लाल को ज्ञापन सौंपते हुए पांच दिन के अंदर ठेकेदार से टैक्सी गाड़ी मालिकों को लंबित राशि की अदायगी कराने की मांग की है। अन्यथा महासभा टैक्सी मालिकों को साथ लेकर बस स्टैंड ऊना पर शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर बैठेंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अर्शदीप ढेसी, नवीन मैहता, अविनाश मैहता, मुकेश, राहुल मल्होत्रा, गोल्डी सैनी, मनमोहन, अनमोल ठाकुर, इशपाल सिंह, अजय सैणी, अर्शदीप, राजिंद्र, पवन ठाकुर, अमन, जोगिंद्र, भाग सिंह, काका, राकेश, दिलबाग व शशी भूषण सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed