फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tavish and Haddik made it to the finals

Una News: तविश और हाद्धिक ने फाइनल में बनाई जगह

Fri, 18 Jul 2025 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Tavish and Haddik made it to the finals
दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला बैडमिंटन संघ ऊना की ओर से शुक्रवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कोमल मलिक, महासचिव अशोक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्होंने विभिन्न आयु वर्गों में अपना कौशल और दमखम दिखाएंगे। मुख्यातिथि एसपी अमित यादव ने प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। यह केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11, 13 और 15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों में मुकाबले खेले गए। देर शाम तक चले मुकाबलों में अंडर-11 वर्ग में तविश व हाद्धिक ने फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले सेमीफाइन मुकाबले में तवीश ने श्रीधर व हाद्विक ने आदित्य को हराया। वहीं अंडर-11 के डबल मुकाबले में म्यांक व प्रितीश और विवान व विराज की जोड़ी फाइनल में पहुंची। अंडर-13 वर्ग में तवीश ने अरनव ठाकुर को, कार्तिक ने शुभम, अर्थव ने हिमांशु, शिवम ने अनुज को, गुरप्रीत ने विराज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं अंडर-15 वर्ग में तवीश, हर्षदीप, र्शोर्य, निकुुंज, विवान, युवराज, स्वास्तिक, युवराज, अमीत राणा, अर्श शर्मा, विवेक गुप्ता, नितिन, गुरशन व कार्तिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed