फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   tap

जिले में 78 हजार घरों में लगे नल : सत्ती

Mon, 30 Nov 2020 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
tap
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सोमवार को 5.70 लाख रुपये की लागत से ऊना विधानसभा क्षेत्र के लालसिंगी प्राथमिक पाठशाला के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कमरों, चारदीवारी, सौंदर्यीकरण व सुधारीकरण के लिए 36 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी दी कि लालसिंगी पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 65 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। जल जीवन मिश्न के तहत प्रत्येक घर को नल से पेयजल सुविधान प्रदान करने के लिए 180 करोड़ की राशि जिला ऊना को जारी की गई है, जिससे जिला के एक लाख 16 हजार घरों में नल लगाए जा रहे हैं। अब तक 78 हजार घरों में यह सुविधा प्रदान कर दी गई है तथा शेष बचे घरों को शीघ्र जोड़ने का कार्य चल रहा है। इस मिशन के तहत लालसिंगी पंचायत में 170 नल लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 150 नल लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर ऊना मंडल महामंत्री अशोक धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तिलक राज सैणी, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, एसडीओ लोक निर्माण सुनील कुमार, जेई रजनीश कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान सरला देवी, उपप्रधान तिलक राज, मुख्याध्यापिका मीनाक्षी शर्मा, एसएमसी प्रधान मीना देवी, मीता कुमारी सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed