{"_id":"6954222b92d7aaf69204c37c","slug":"talmehra-bazaar-chowk-needs-basic-amenities-una-news-c-93-1-ssml1047-176713-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तलमेहड़ा बाजार चौक पर मूलभूत सुविधाओं की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तलमेहड़ा बाजार चौक पर मूलभूत सुविधाओं की दरकार
Wed, 31 Dec 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा बाजार चौक की हालत खस्ता है। जब से यह पंचायत दो भागों में बांट दी गई है, तब से किसी की भी नजर इस चौक पर नहीं पड़ रही है। तलमेहड़ा बाजार चौक से चार सड़कें अलग-अलग स्थानों के लिए जाती हैं। जिसमें एक तलमेहड़ा जोल, दूसरी तलमेहड़ा सोहारी टकोली, तीसरी सड़क तलमेहड़ा डीहर राजपुरा व चौथी सड़क तलमेहड़ा डुमखर बंगाणा को जाती है। ऐसे में दिन-रात इस चौक से वाहनों का आना जाना लगा रहता है। पिछले कुछ समय से अनदेखी के चलते धीरे-धीरे चौक पर सीमेंट से बनी सड़क टूट रही है। उसमें डाले गए सरिये बाहर निकल आए हैं। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने तलमेहड़ा बाजार चौक की समस्या को लेकर अपने विचार सांझा किए। जोल लोक निर्माण विभाग जोल के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही समस्या का समाधान हल करवा दिया जाएगा।
सड़क पर डाले गए सरिये बाहर आने से मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित अन्य वाहनों के टायरों को नुकसान पहुंच सकता है। विभाग जल्द से जल्द समस्या का समाधान करे।
-देसराज शर्मा, भलखूं
-- -- -- -- -- -- -- --
तलमेहड़ा बाजार चौक पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। विभाग जल्द से जल्द समस्या का समाधान करे। सड़क पर निकले सरियों की वजह से छोटे-बड़े वाहन चालकों को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
-प्रवीण शर्मा, सरनोटी
-- -- -- -- -- -- -- --
इस स्थान पर बड़े वाहनों को कभी भी नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि सड़क में डाले गए सरिये बाहर निकल चुके हैं। जिससे गाड़ी के टायर फटने का डर लगा रहता है।
विज्ञापन
-तरसेम शर्मा, रौनखर
-- -- -- -- -- -- -- --
सड़क पर डाले गए ब्लॉक भी खिसकना शुरू हो गए हैं। इस समय सड़क की रिपेयरिंग न हुई तो जल्द ही कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
-नरेश शर्मा, बडोआ