फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Takoli Behala Dam started, water reached the fields of Baldoh after 17 years

Una News: टकोली बेहला डैम शुरू, 17 साल बाद बलदोह के खेतों तक पहुंचा पानी

Wed, 25 Jun 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Takoli Behala Dam started, water reached the fields of Baldoh after 17 years
पंचायत टकोली बेहला खड्ड बरोटा में बने डैम का पानी टेंक में भरते हुए।स्रोत स्वयं
बंगाणा (ऊना)। टकोली बेहला की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। टकोली बेहला में खड्ड पर बने बहुप्रतीक्षित डैम का मंगलवार को लोकार्पण हुआ। वर्ष 2008 में स्वीकृत हुई इस परियोजना पर करीब 11 करोड़ रुपये की लागत आई और अब बलदोह गांव के खेतों तक पहली बार सिंचाई के लिए पानी पहुंचा है। इससे किसानों में खुशी और उत्साह देखा गया। इस डैम को साकार करने में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की विशेष भूमिका रही। विधायक ने जनता की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाया और मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए डैम के लिए स्वीकृति और आवश्यक राशि प्रदान की। डैम के प्रथम चरण से बलदोह गांव को सिंचाई सुविधा मिली है जबकि दूसरे चरण में टकोली, सोहारी, जोल, चौकी मनियार समेत पांच पंचायतों की लगभग 5,500 कनाल भूमि सिंचित होगी। इससे परंपरागत फसलों के साथ नकदी फसलों व सब्जियों की पैदावार भी बढ़ेगी। जल शक्ति विभाग मंडल अंब के अधिशासी अभियंता होशियार सिंह जस्सल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने दिन-रात मेहनत करके इस डैम को धरातल पर उतारा। डैम का पहला चरण बलदोह गांव को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया गया है और अन्य गांवों को भी शीघ्र जोड़ा जाएगा। लोगों का कहना है कि इस डैम से उनकी खेती को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन



विधायक बोले जनता की समस्याएं पहुंचाना मेरा कर्तव्य

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र की सभी विकासात्मक जरूरतें जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व जलापूर्ति को सरकार तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में संवेदनशील है और समय पर राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन




ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी

17 वर्षों बाद शुरू हुई सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न केवल खेत सीचेंगे, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed