{"_id":"6a8b337c244a3914370acea3","slug":"sweets-prices-rise-for-raksha-bandhan-due-to-costlier-sugar-una-news-c-93-1-una1002-203374-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चीनी महंगी होने से रक्षाबंधन पर बढ़े मिठाई के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चीनी महंगी होने से रक्षाबंधन पर बढ़े मिठाई के दाम
Sun, 23 Aug 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खास खबर
20 से 30 रुपये तक बढ़े दाम, त्योहार पर परिवारों के बजट पर बढ़ा दबाव
खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रक्षाबंधन से पहले चीनी के बढ़ते दाम का असर मिठाइयों की कीमतों पर दिखने लगा है। मिठाइयों के दाम में 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे त्योहार की खरीदारी पर लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
रक्षाबंधन पर राखी के साथ मिठाई का भी खास महत्व रहता है। त्योहार के चलते मिठाइयों की मांग बढ़ी है, लेकिन बढ़ी लागत के कारण ग्राहकों को अब पसंदीदा मिठाई खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। कई लोग कीमत और मात्रा को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं।
मिठाई के बढ़े दामों से इस बार रक्षाबंधन पर परिवारों का बजट प्रभावित होता नजर आ रहा है। खासकर बहनों को राखी और मिठाई की खरीदारी के लिए पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाक्स
चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई तैयार करने की लागत बढ़ी है। त्योहार के समय मांग अधिक रहती है, लेकिन बढ़ती लागत के कारण कीमतों में संतुलन बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। 20 से 30 रूपये मिठाईयाें के दाम में वृद्धि दर्ज की गई है। सुरेश कुमार, कारोबारी
रक्षाबंधन पर लोग मिठाई की खरीदारी जरूर करते हैं, लेकिन महंगाई का असर ग्राहकों की खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग अब कीमत और मात्रा दोनों देखकर मिठाई खरीद रहे हैं।- शुभम, कारोबारी
सामग्री पहले अब प्रति किलोग्राम
गुलाब जामुन 180 से 200 रूपये
रसगुल्ले 200 से 240 रूपये
बेसन 180 से 200 रूपये
मोती चूर लड्डू 180 से 220 रूपये
बेसन लड्डू 200 से 240 रूपये
पेठा 400 से 430 रूपये
कलाकंद 400 से 430 रूपये
पतिसा 240 से 260 रूपये
सिंपल बर्फी 400 से 440 रूपये
मलाई बर्फी 450 से 500 रूपये
पेड़ा बर्फी 300 से 340 रूपये
चने की बर्फी 460 से 500 रूपये
जलेबी 240 से 350 ,400 रूपये तक