फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   swachta abhiyan

जिले के चार शहरी निकायों का स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक बढ़ा

Fri, 21 Aug 2020 03:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
swachta abhiyan
ऊना। जिले के चार शहरी निकायों का स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक बढ़ा है हालांकि दो के रैंक बढ़े हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। हजारों की लाइन में चल रहे ऊना नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 532वें नंबर पर है। बड़ा उछाल मारते हुए ऊना ने यह स्थान हासिल किया है। इस नंबर पर ऊना को देखकर खुद नगर परिषद के कारिंदे चौंक गए हैं।
विज्ञापन

ऊना जिले में तीन नगर परिषद और तीन ही नगर पंचायत हैं। इनमें से चार निकायों का रैंक में इस बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना नगर परिषद के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर पंचायत गगरेट ने अपनी कार्यकुशलता से 546वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में गगरेट नगर पंचायत का रैंक 923 था। इस वर्ष 377 रैंक का उछाल लेकर गगरेट नगर पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है। संतोषगढ़ नगर परिषद को 687वां रैंक हासिल हुआ है।
विज्ञापन

संतोषगढ़ नगर परिषद ने बीते वर्ष की तुलना में इस साल साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करते हुए लगभग 48 पायदान का सुधार किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में दौलतपुर नगर पंचायत ने 905वें से 654वें स्थान हासिल किया है। मैहतपुर नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण में 657 नंबर पर है। टाहलीवाल नगर पंचायत 701 नंबर पर है। इन दोनों के बीते साल का रैंक पता नहीं चला गया। कुल मिलाकर शहरी निकायों ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 2019 के मुकाबले अच्छा स्थान हासिल किया है। हालांकि अभी तक स्वच्छता के क्षेत्र में शहरी निकायों को काफी सुधार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमियों के बीच ऊना नगर परिषद के इस रैंक को संतोषजनक माना जा रहा है और अगले वर्ष के लिए रैंक को सुधारने के लिए काम करने की नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी बात कह रहे हैं। बेदी ने कहा कि नगर परिषद ने स्वच्छता के क्षेत्र में काफी प्रयास किए हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य चीजों की व्यवस्था होने पर निश्चित तौर पर ऊना नगर परिषद हिमाचल समेत देशभर में रैंक में ऊपर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed