{"_id":"6a11b38524685e841100c502","slug":"suspended-je-did-not-appear-before-the-medical-board-for-the-third-time-una-news-c-93-1-una1025-192623-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मेडिकल बोर्ड के समक्ष तीसरी बार भी पेश नहीं हुआ सस्पेंड जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मेडिकल बोर्ड के समक्ष तीसरी बार भी पेश नहीं हुआ सस्पेंड जेई
Sun, 24 May 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 24 May 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जल शक्ति विभाग ऊना के सस्पेंड जेई के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सस्पेंड चल रहा जेई तीसरी बार भी मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हुआ। अब ऐसे में विभाग सस्पेंड जेई के खिलाफ अलग से चार्जशीट तैयार करने की तैयारी में जुट गया है। विभाग ने जेई को मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य जांच के आदेश दिए थे लेकिन सस्पेंड चल रहा जेई एक बार भी मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हुआ। इसकी जानकारी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के प्रबंधन ने जल शक्ति विभाग को दे दी। इसके बाद विभाग सस्पेंड जेई के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया है। बता दें कि बीते अप्रैल महीने के अंत में जल शक्ति विभाग ऊना में बीआरसी के भुगतान में देरी के कारण जेई को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद जेई को सर्किल में तैनात किया गया लेकिन वह मेडिकल लीव पर चला गया। इसके बाद से सस्पेंड जेई में मेडिकल लीव पर ही है। इस बीच सस्पेंड जेई लीव के दौरान अपने कार्यालय में बैठा देखा गया, जिसके कारण विभाग ने जेई के कार्यालय में ताले पर ताला लगा दिया। विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड जेई के मेडिकल रिपोर्ट पर संदेह हुआ तो उसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल बोर्ड के समक्ष स्वास्थ्य जांच के लिए पेश हाेने को कहा। सस्पेंड जेई को तीन बार बुलाया गया लेकिन एक बार भी मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हुआ।
सस्पेंड जेई को स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए तीन बार निर्देश दिए लेकिन वह एक बार भी मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हुआ। ऐसे में उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना
विज्ञापन
सस्पेंड जेई को स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए तीन बार निर्देश दिए लेकिन वह एक बार भी मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हुआ। ऐसे में उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना