फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Suryansh Thakur of Bangana Lakhrun becomes national badminton champion

Una News: बंगाणा लखरूं के सूर्यांश ठाकुर बने राष्ट्रीय बैडमिंटन के चैंपियन

Thu, 05 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Suryansh Thakur of Bangana Lakhrun becomes national badminton champion
बंगाणा के गांव लखरूं के सूर्यांश ठाकुर अपने माता पिता के साथ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसाना के वार्ड नंबर चार गांव लखरूं के सूर्यांश ठाकुर अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चमके हैं। होनहार किशोर खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चैंपियन बने हैं। सूर्यांश ने प्राथमिक पढ़ाई केवी बंगाणा में हुई है। वर्तमान में सूर्यांश ठाकुर डीएवी लठियाणी का छात्र है। बचपन से बैडमिंटन खेल में रुचि रखता है। पैतृक गांव लखरूं में बने खेल मैदान में सूर्यांश ठाकुर लगातार अभ्यास कर अपने खेल को निखारता रहा है। उनके पिता राजेंद्र रिंकू भारतीय सेना में बड़े स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने सूर्यांश ठाकुर को राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन कोचिंग देकर खेल में परिपक्व बनाया। इससे पूर्व भी सूर्यांश ठाकुर ने केवी बंगाणा में बतौर बैडमिंटन खिलाड़ी के तौर पर राज्य व राष्ट्रीय खिताब हासिल कर चुके हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर विजेता सूर्यांश ने बड़ी जीत दर्ज कर समूचे जिले सहित प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमकाया है। सूर्यांश ठाकुर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विपक्ष नेता जयराम ठाकुर, भाजपा संसद अनुराग सिंह ठाकुर, डॉ राजीव बिंदल और युुवा खेल सेवाएं एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर सहित कई ने बधाई दी है। स्थानीय पंचायत प्रधान अनीता राणा, उपप्रधान सूरम सिंह, प्रधान विजय शर्मा सहित अन्य ने इन पलों को गौरवमय पल बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed