फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Survey of Jhalera-Amb and Gagret-Nadaun fourlane will start in April.

Una News: झलेड़ा-अंब और गगरेट-नादौन फोरलेन का अप्रैल में शुरू होगा सर्वे

Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
Survey of Jhalera-Amb and Gagret-Nadaun fourlane will start in April.
आशुतोष डोगरा
विज्ञापन

ऊना। झलेड़ा-अंब और गगरेट-नादौन फोरलेन के निर्माण को लेकर सर्वेक्षण का कार्य अप्रैल माह से शुरू कर दिया जाएगा। इस सर्वेक्षण में फोरलेन का निर्माण किस प्रकार से होना है, तय किया जाएगा। इसके अलावा फोरलेन में बाजारों को बचाने के लिए बाईपास का निर्माण किया जाना है या नहीं, यह भी सर्वेक्षण के दौरान ही तय किया जाएगा।
सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ही फोरलेन निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार की जाएगी। इस सर्वेक्षण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।अंब-झलेड़ा और गगरेट-नादौन फोरलेन निर्माण को लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व फोरलेन का निर्माण किस प्रकार से होना है। इसके लिए एक कंसल्टेंसी टीम को टेंडर अवार्ड हो चुका है। यह टीम अप्रैल से सर्वे का काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

बता दें कि धर्मशाला-चंडीगढ़ नेशनल इाईवे पर झलेड़ा-मैहतपुर सड़क मार्ग पहले ही फोरलेन में तबदील किए जा चुके हैं। फोरेलेन झलेड़ा तक तो बन चुका है। अब यह फोरलेन झलेड़ा से अंब तक बनाने की योजना है। इसके अलावा गगरेट-अंब-नादौन एनएच को भी फोरलेन में बदला जाएगा। इन दोनों मार्गों से बाहरी राज्यों से हिमाचल में आवागमन होता है। इसके अलावा धर्मशाला, कांगड़ा, चंबा सहित अन्य धार्मिक स्थलों में जाने के लिए ऊना से होकर लोग निकलते हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए फोरलेन का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगरेट- नादौन फाेरलेन के लिए करीब 85 किलोमीटर नेशनल हाईवे को शामिल किया गया है। इसके साथ ही झलेड़ा से अंब बाजार तक करीब 28 किलोमीटर मार्ग को भी फोरलेन में बदला जाना है। सर्वेक्षण के दौरान फोरलेन की एलाइनमेंट को लेकर सर्वेक्षण किया जाना है। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।

सर्वेक्षण में तय होगा तय बाजारों का भविष्य
फोरलेन निर्माण के दौरान अंब, गगरेट, मुबारिकपुर सहित एनएच के साथ सटे क्षेत्र में बाजारों पर फोरलेन बनने से क्या असर पड़ेगा। इसकी रूप रेखा सर्वेक्षण के दौरान ही तय जाएगी। अगर फोरलेन के निर्माण में बाईपास नहीं बनते हैं, तो इन बाजारों की भी फोरलेन की जद में आने की संभावना है।


कोट्स
झलेड़ा-अंब और गगरेट-नादौन फोरलेन को लेकर अप्रैल माह में सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान फोरलेन का निर्माण किस हिसाब से होना है। यह इसी सर्वेक्षण में तय होगा। इस सर्वेक्षण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ई. हरि राम, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि एनएच विंग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed