फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Survey for sewerage facility started in 14 panchayats included in the Municipal Corporation.

Una News: नगर निगम में शामिल 14 पंचायतों में सीवरेज सुविधा के लिए सर्वे शुरू

Tue, 13 Jan 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Survey for sewerage facility started in 14 panchayats included in the Municipal Corporation.
ऊना। नगर निगम में शामिल की गई 14 पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगामी कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम नए क्षेत्रों में सीवरेज लाइन को लेकर योजना तैयार कर रहा है ताकि इन क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। नगर निगम के अनुसार इन पंचायत क्षेत्रों के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की दिशा में कार्य चल रहा है। वर्तमान में सर्वेक्षण कार्य जारी है, जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं और मांगों को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि अब इन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी नगर निगम ही निभाएगा। आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत कर दी जाएगी। फिलहाल इन पंचायत क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की कोई सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए नगर निगम डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। इस दिशा में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed