फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Supervisor died after falling from the roof of a building in Gagret industry

निजी उद्योग में सुपरवाइजर की दुर्घटना में मौत

Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Supervisor died after falling from the roof of a building in Gagret industry
Supervisor died after falling from the roof of a building in Gagret industry
गगरेट (ऊना)। गगरेट के एक निजी उद्योग में सोमवार शाम एक सुपरवाइजर की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सौरभ जसवाल (27) गगरेट के एक उद्योग में तैनात था। सोमवार शाम वह अपने उद्योग की छत को रिपेयर कर रहा था। युवक के साथ तीन अन्य लोग भी काम कर रहे थे। उद्योग के छत की फाइबर शीट बदली जा रही थी कि इसी दौरान युवक को औजार की आवश्यकता पड़ी। जैसे ही युवक औजार लेने के लिए छत से जाने लगा फाइबर शीट टूट गई और वह नीचे फर्श पर आ गिरा।
विज्ञापन

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। युवक की जांच करने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक गगरेट के साथ लगते गांव बढोह का निवासी है और लंबे समय से युवक उद्योग में ही कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शादी को अभी दो साल हुए है और अपने पीछे एक नौ महीने की बच्ची को छोड़ गया। उद्योग प्रबंधक वेद गोयल ने इस हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि यह युवक पिछले करीब डेढ़ साल से उद्योग में कार्यरत था। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए भेज दिया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed