फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sunshine after rain increases potato growers' concerns.

Una News: बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई आलू उत्पादकों की चिंता

Tue, 22 Sep 2026 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Sep 2026 05:36 AM IST
विज्ञापन
Sunshine after rain increases potato growers' concerns.
ऊना। सितंबर में लगातार बारिश के बाद अब तेज धूप ने आलू उत्पादकों की मुश्किल बढ़ा दी है। खेतों की ऊपरी परत तेजी से सूखने लगी है।
विज्ञापन

स्वां नदी के आसपास के रेतीले क्षेत्रों में आलू की बिजाई करने वाले किसानों को नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करनी पड़ रही है। लाल सिंगी में सोमवार को कई किसान और मजदूर खेतों में सिंचाई करते नजर आए।
किसान विनोद कुमार, अजय सैनी, विजय कुमार, योगराज और रघुवीर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण सितंबर की शुरुआत में आलू की बिजाई प्रभावित हुई थी। अब मौसम साफ होने के बाद तेज धूप से खेत की ऊपरी परत सूख रही है। रेतीली जमीन में पानी जल्दी नीचे चले जाने के कारण सिंचाई की जरूरत अधिक पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 2000 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल तैयार की जा रही है। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में धूप जारी रही तो सिंचाई पर निर्भरता और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि बारिश के बाद मौसम साफ होने पर खेतों की ऊपरी सतह सूखना सामान्य है। आलू की बिजाई के बाद आवश्यक नमी बनाए रखना जरूरी है। किसान जमीन की स्थिति देखकर जरूरत के अनुसार सिंचाई करें और अत्यधिक पानी न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed