फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu government could not do anything after getting Rs 13 thousand crores

13 हजार करोड़ मिलने पर कुछ नहीं कर सकी सुक्खू सरकार : वीरेंद्र कंवर

Mon, 01 Jan 2024 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jan 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government could not do anything after getting Rs 13 thousand crores
कुटलैहड़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व अन्य।स्रोत आय
बंगाणा (ऊना)। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में सैकड़ों योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। जनता को उन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मगर प्रदेश की सुक्खू सरकार एक वर्ष में केंद्र से 13 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलने पर भी कुछ नहीं कर पाई। वीरेंद्र कंवर बल्ह खालसा में कुटैलहड़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार विधानसभा चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा करने में नाकाम रही है। कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए संस्थानों को कांग्रेस ने सरकार में आते ही बंद कर दिया है। कांग्रेस ने राज्य में बदले की भावना से काम करके जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा की अध्यक्षता में बल्ह खालसा में हुई कुटलैहड़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में कुटलैहड़ भाजपा प्रभारी चरुर सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में केंद्र सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में चली योजनाओं पर ओर राज्य सरकार के एक वर्ष की नाकामियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव सुरम सिंह, बाबा कमल दास महाराज, कै. सुभाष चंद, सोमनाथ, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जगदीश और तरसेम के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed