फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Suggestions offered for the protection of stray cattle

Una News: लावारिस गोवंश के संरक्षण पर दिए सुझाव

Wed, 28 Oct 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 28 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Suggestions offered for the protection of stray cattle
ऊना। जिला परिषद (जिप) ऊना की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पवन कुमार ने अधिकारियों को विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अविनाश मेनन ने जिले में लावारिस गोवंश के संरक्षण, देखभाल एवं आश्रय व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव रखे।
उन्होंने इस दिशा में दीर्घकालिक एवं सकारात्मक कदम उठाने की बात रखी। साथ ही, गैस पाइपलाइन के बिल समय पर जारी करने तथा आईओसीएल पेखूबेला में वाहन चालकों के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला परिषद के अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं, जनसमस्याओं तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
एडीसी इशांत जसवाल ने अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को आपसी समन्वय से जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा विकास कार्यों की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, सीएमओ ऊना संजीव वर्मा, बीडीओ ऊना रमणवीर चौहान, बीडीओ गगरेट सुरेंद्र जेटली, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, बीडीओ बंगाणा केएल वर्मा सहित अन्य अधिकारी और जिप सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed