{"_id":"684edc10e9c109876d07f1f8","slug":"sugam-darshan-pass-system-is-a-problem-for-devotees-standing-in-queues-una-news-c-93-1-una1002-156424-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुगम दर्शन पास सिस्टम लाइनों में लगे श्रद्धालुओं के लिए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुगम दर्शन पास सिस्टम लाइनों में लगे श्रद्धालुओं के लिए आफत
विज्ञापन
श्रद्धालु बोले -सुगम दर्शन प्रणाली में काफी सुधार लाने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। सुगम दर्शन पास सिस्टम लाइनों में लगे श्रद्धालुओं के लिए आफत बनता जा रहा है। पास सिस्टम से भी काफी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। इससे लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ता है। जबकि, सुगम दर्शन पास बनाकर लिफ्ट से मंदिर पहुंचकर सैकड़ों श्रद्धालु चंद मिनटों में माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में देखने में आया है कि सुगम दर्शन प्रणाली में काफी सुधार लाने की जरूरत है। रविवार को संक्रांति के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। भीषण गर्मी में भी श्रद्धालु घंटों लाइनों में लगकर माता रानी के दर्शनों का इंतजार करते रहे। लाइनों में लगे बुजुर्ग और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को दो से ढाई घंटे बाद माता रानी के दर्शन करने को मिले। मंदिर में तैनात सुरक्षा अधिकारी कर्नल मुनीश को जब भी फोन मिलाया जाता है तो वे फोन काॅल को रिसीव करना उचित नहीं समझते।