फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sudarshan Bablu gave 86 lakhs for development works from MLA fund

Una News: सुदर्शन बबलू ने विधायक निधि से विकास कार्यों को दिए 86 लाख

Tue, 25 Mar 2025 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sudarshan Bablu gave 86 lakhs for development works from MLA fund
विभिन्न परियोजनाओं के लिए 1.06 करोड़ रुपये बजट करवाया स्वीकृत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अपनी विधायक निधि से 86 लाख रुपये जारी किए हैं। यह राशि क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में आवश्यक विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इसका जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा विधायक बबलू ने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग से भी क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए क्रमशः 50 और 56 लाख रुपये बजट स्वीकृत करवाया है।


विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का सतत विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्राम पंचायत नारी के पूर्व प्रधान विजय कुमार, बधमाणा के उपप्रधान अशोक गुलेरिया, उपप्रधान गिंडपुर हरदेव सिंह, उपप्रधान आशीष शर्मा, नैहरियां की प्रधान नीलम कुमारी, नंदपुर के प्रधान श्रवण कुमार बिट्टू, पोलियां परोहितां की प्रधान मंजू चौधरी, रिपोह मिसरां की प्रधान उषा देवी व राजपुर जसवां मनीषा कुमारी ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की ओर से विकास कार्यों के लिए जारी की गई विधायक निधि और विभागों से स्वीकृत करवाए गए बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed