फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Successful delivery done in 108 ambulance

Una News: 108 एंबुलेंस में करवाया सफल प्रसव

Thu, 28 Mar 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 28 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Successful delivery done in 108 ambulance
ऊना। उपमंडल गगरेट के ओयल गांव की गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। 108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और चालक ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल आगामी उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक बजे के करीब नागरिक अस्पताल गगरेट से गर्भवती अंजलि कुमारी को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की टीम गर्भवती को लेकर ऊना के लिए रवाना हुई। इस दौरान रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस पर इएमटी शुभम मनकोटिया व पायलट धर्मेंद्र ने चिकित्सकों से राय लेने के बाद एंबुलेंस में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। टीम की तरफ करीब 1:46 बजे महिला का सफल प्रसव करवाया गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। वर्तमान में महिला व नवजात काे चिकित्सकों की देखरेख में क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती करवाया है। 108 एंबुलेंस प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि 108 एंबुलेंस का स्टाफ 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए कार्यरत है। टीम के बेहतरीन कार्य के चलते 108 सेवा एक बार फिर वरदान साबित हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed